Shakti Samachar Online

आमा… बूबू… फिकर झन करियै, हमी छूं साथ….

एसएसपी अल्मोड़ा के मार्गदर्शन में एकल बुजुर्गों के लिए बढ़ रहा है अल्मोड़ा पुलिस के भरोसे का हाथ।

Almora-लमगड़ा पुलिस द्वारा “सेवा पखवाड़ा अभियान” के तहत आज एकल बुजुर्गो व अन्य वरिष्ठ नागरिकों से मुलाकात कर स्थानीय भाषा कुमाउंनी में उनकी कुशल क्षेम की जानकारी प्राप्त की गयी तथा उन्हें बीट अधिकारी, बीट प्रभारी, थाना लमगड़ा के सम्पर्क नम्बर व हेल्पलाईन नंबर- 112 की जानकारी देते हुए बताया कि आपको स्वास्थ्य या अन्य किसी भी प्रकार की समस्या होने पर तत्काल हेल्पलाइन नंबरो पर जानकारी दें, जिससे थाना पुलिस द्वारा आपको हरसंभव सहायता प्रदान की जा सके। अपर पुलिस अधीक्षक हरबन्स सिंह व सीओ अल्मोड़ा गोपाल दत्त जोशी के पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष लमगड़ा प्रमोद पाठक के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा सेवा पखवाड़े का आयोजन किया गया।
पुलिस से सहायता हेतु आश्वासन पाकर एकल बुजुर्ग अत्यंत प्रसन्न हुए उनके द्वारा थाना लमगड़ा पुलिस की सराहना कर आभार व्यक्त किया।

error: Content is protected !!