Shakti Samachar Online

श्री नंदादेवी रामलीला द्वितीय दिवस- ताड़िका के पात्र, अर्जुन सिंह बिष्ट ने लोगों की खूब तालियां बटोरी दी जीवंत प्रस्तुति।

Akmora- श्री नंदादेवी रामलीला द्वितीय दिवस की रामलीला में विश्वामित्र-दशरथ संवाद, ताड़िका प्रसंग, ताड़िका- सुबाहु वध, मारीच सतयोजन तारण, अहिल्या उद्धार, गौरी पूजन की प्रभावशाली प्रस्तुतियाँ मंचित की गईं।

कार्यक्रम का उद्घाटन अतिथि हिमांशु साह (शाखा प्रबंधक, कुर्मांचल नगर सहकारी बैंक अल्मोड़ा), कमल साह शाखा प्रबंधक रिलायंस निप्पॉन लाइफ इंश्योरेंस, रितेश नयाल क्षेत्रीय प्रबंध कर्ता एसबीआई लाइफ, महेंद्र रावत प्रभागीय प्रबंधक एसबीआई लाइफ द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया गया।

रामलीला मंचन का शुभारंभ श्रीराम स्तुति से हुआ। इसके पश्चात भजन संध्या का आयोजन हुआ, लीला प्रारंभ होने से पूर्व छोटे-छोटे बच्चों द्वारा सरस्वती वंदना प्रस्तुत की गई। सरस्वती का अभिनय जीविका पाठक ने किया, जबकि वंदना में हर्षिता पांडे, अंजलि थापा, कनिष्का पांडे, सृष्टि उप्रेती कोमल कांडपाल, मानवी बोरा, काव्या कांडपाल ने अपनी प्रस्तुति दी।
ताड़िका का प्रभावशाली और जीवंत अभिनय कर कमेटी के सचिव एवं नंदादेवी वार्ड पार्षद अर्जुन सिंह बिष्ट ने लोगों की खूब तालियां बटोरी।
इस अवसर पर रामलीला कमेटी के अध्यक्ष एवं लाला बाजार वार्ड पार्षद कुलदीप सिंह मेर, निर्देशक गणेश मेर, सह संयोजक संजय साह एवं सह संयोजक शशि मोहन पांडे ने अतिथियों को राम प्रसादी भेंट स्वरूप प्रदान की। संचालन का दायित्व कमेटी के निर्देशक परितोष जोशी ने निभाया।

संगीत में हारमोनियम पर कमेटी के निर्देशक मोहन जोशी तबले पर शेखर सिजवाली और मजीरे पर अंजन बोरा ने सहयोग दिया।

दशरथ का अभिनय वरिष्ठ रंगकर्मी नवीन बिष्ट, विश्वामित्र राजेंद्र रौतेला, राम- द्रोण नेगी, लक्ष्मण- अविरल जोशी, ताड़िका- अर्जुन सिंह बिष्ट सुबाहु- लोकेश तिवारी, मारीच- संजय जोशी, अहिल्या- मीनाक्षी हरबोला, गौरी- काजल थापा, सीता सहेली- रितिका, तनिष्का, हर्षिता, जीविका, अंजलि, मानवी, काव्या ने किया।

पात्रों का मेकअप दानिश और राजू शर्मा द्वारा किया गया। मंच पूजन नंदादेवी मंदिर के मुख्य पुजारी तारा दत्त जोशी ने संपन्न किया। मंचन का सीधा प्रसारण सोशल मीडिया पर नमन बिष्ट द्वारा किया गया।
मंच सज्जा में अतुल वर्मा, महेंद्र बिष्ट, संदीप साह, राजकुमार बिष्ट, कविश अरोरा, जगदीश बिष्ट, जगदीश भंडारी, लोकेश तिवारी ने बहुत ही शानदार दशरथ दरबार, छाया चित्र, ताड़िका सेट आदि का निर्माण कर लीला में चार चाँद लगा दिए।
पर्दे के पीछे रामलीला के निर्देशक गणेश मेर और परितोष जोशी ने पात्रों को क्रमबद्ध तरह से मंच में भेजने में अपना सहयोग प्रदान किया गया।


पात्रों को तैयार करने में प्रकाश जोशी और चंद्र मोहन परगाई ने अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
मंचन का सीधा प्रसारण सोशल मीडिया पर नमन बिष्ट द्वारा किया गया।
माँ नंदादेवी मंदिर प्रांगण में लीला का आनंद लेने आए दर्शकों को सुव्यवस्थित रूप से बैठाने में राजेश पालनी और कमेटी के कोषाध्यक्ष धनंजय साह ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
रामलीला कमेटी ने कमेटी के निर्देशक स्व मोहन जोशी और कमेटी के उपाध्यक्ष स्व संतोष मिश्रा के इस वर्ष निधन पर गहरा दुःख प्रकट किया और उनके निधन को अपूरणीय क्षति बताया।
कार्यक्रम में नंदादेवी मंदिर कमेटी के अध्यक्ष मनोज वर्मा, उपाध्यक्ष एवं महानगर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष तारा चंद्र जोशी, रामलीला कमेटी के संयोजक प्रकाश पांडे, हरीश बिष्ट, अनिल सनवाल, हरि विनोद साह, अमरनाथ सिंह नेगी, हिमांशु परगाई, दया कृष्ण परगाई, अमित उप्रेती, गोलू भट्ट, आयुष वर्मा, चित्रांक साह, मानवेंद्र साह, वरुण साह, सिद्धार्थ साह, सुमित साह, परीक्षित साह, गिरीश परगाई, सहित बड़ी संख्या में भक्तगण उपस्थित रहे।

error: Content is protected !!