जनता के बीच पहुंच रही है पुलिस की सचल न्यायालय टीम।
Almora-जन-जन को नये कानूनों में त्वरित न्याय के लिए मिल रहे प्रावधानों की मिल रही है लाभप्रद जानकारियां। देवेन्द्र पींचा, एसएसपी अल्मोड़ा के निर्देशन में सचल न्यायालय वैन के माध्यम से जनमानस को भारत सरकार द्वारा अधिनियमित नये कानूनों में नागरिकों हेतु प्रदत सुरक्षा प्रावधानों के संबंध में जागरूकता अभियान जिले भर में चलाया जा रहा है।जिस क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक अल्मोड़ा हरबन्स सिंह व सीओ अल्मोड़ा गोपाल दत्त जोशी, सीओ रानीखेत विमल प्रसाद के पर्यवेक्षण में, सचल न्यायालय टीम द्वारा विगत तीन सप्ताह से जनपद के विभिन्न क्षेत्रों नगर अल्मोड़ा, लमगड़ा, शहरफाटक, जैंती, पेटसाल, बाडेछीना, जागेश्वर, धौलछीना, सोमेश्वर, कोसी, ताकुला, द्वाराहाट, चौखुटिया, भिकियासैण, भतरौजखान, मोहान, मरचूला व दूरस्थ क्षेत्र देघाट, सल्ट में जाकर लोगों को नये कानून भारतीय न्याय संहिता(2023), भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता(2023) एवं भारतीय साक्ष्य अधिनियम(2023) के बारे में जानकारियां देकर उनसे संवाद कर उनके संदेहों/समस्याओं का समाधान किया गया।

जनमानस को भारतीय न्याय संहिता के संबंध में बताया गया कि यह एक प्रमुख कानूनी पहल है, जिसका उद्देश्य न्यायपालिका और न्यायप्रकिया में तेजी व कानूनी प्रक्रिया में पारदर्शिता व दक्षता को बढ़ाना है। नागरिकों की सुरक्षा को सुनिश्चित करना और सुरक्षा व्यवस्था में सुधार लाना भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता के प्रावधानों में शामिल हैं। जिसके अन्तर्गत बच्चों और महिलाओं के साथ होने वाले अपराधों व घरेलू हिंसा के जैसे मामलों में त्वरित कार्यवाही और सुरक्षा के बारे में बताया गया। इसी प्रकार से न्यायिक प्रकिया में उनकी भूमिका को बताते हुए भारतीय साक्षी अधिनियम के बारे में विस्तृत जानकारियां देकर नागरिकों को जागरूक किया गया।

सचल न्यायालय पुलिस टीम सचल वाहन टीम में अपर उपनिरीक्षक पुष्कर सिंह खाती,कानि0 वीरेन्द्र सिंह रिंगवाल]कानि0 सुमित कुमारअपना ने महत्वपूण योगदान दिया।