भाजपा की सेवा पखवाड़े को लेकर संपन्न हुई कार्यशाला

पीएम नरेंद्र मोदी के जन्म दिन से होगी शुरूआत
अल्मोड़ा। भाजपा की सेवा पखवाड़े को लेकर सोमवार को हुई कार्यशाला में इसके तहत तय कार्यक्रमों की जानकारी दी गई। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्म दिन 17 सितंबर से शुरू होकर गांधी व लाल बहादुर शास्त्री की जयंती 2 अक्तूबर तक इसके तहत कार्यक्रम तय हैं। भाजपा जिला कार्यालय पातालदेवी में हुए आयोजन में मुख्य वक्ता प्रदेश प्रकोष्ठ प्रभारी एवं पूर्व प्रदेश मंत्री पुष्कर काला ने विस्तार से जानकारी दी और इनमें सभी से सक्रिय भागीदारी करने का आह्वान किया। काला ने कहा कि सेवा पखवाड़ा केवल एक अभियान नहीं बल्कि समाज और संगठन के प्रति जिम्मेदारी का संकल्प है। इससे पहले काला के साथ ही भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष पूर्व विधायक कैलाश शर्मा जिला अध्यक्ष महेश नयाल पूर्व विस उपाध्यक्ष व विधायक रहे रघुनाथ सिंह चौहान जिपं अध्यक्ष हेमा गैड़ा अल्मोड़ा महापौर अजय वर्मा ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलन कर कार्यशाला का शुभारंभ किया। पखवाड़े के संयोजक जिला महामंत्री प्रकाश भट्ट सह-संयोजक कैलाश गुरुरानी महिपाल बिष्ट व दीपक प्रकाश लाल साह हैं। काला ने बताया कि पखवाड़े के पहले दिन जिला स्तरीय रक्तदान शिविर बूथ स्तर पर स्वच्छता अभियान तथा सामुदायिक केंद्र में प्रधानमंत्री मोदी का लाइव संबोधन सुना जाएगा। 19 व 20 सितंबर को प्रबुद्ध संवाद होगा इसका विषय नरेंद्र मोदी का जीवन एवं उपलब्धियां तथा विकसित भारत तय है। 21 सितंबर को युवा मोर्चा के संयोजन में नमो मैराथन आयोजित होगा। 25 सितंबर की तिथि पं दीनदयाल उपाध्याय के जीवन पर संगोष्ठी होगी इसका विषय आत्मनिर्भर भारत व स्वदेशी होगा। इसी क्रम में 27 व 28 सितंबर को विशिष्ट व्यक्तियों का सम्मान एवं दिव्यांगजनों को उपकरण वितरण होगा। जबकि 2 अक्तूबर समापन के दिन स्वच्छता अभियान एवं विकसित भारत चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी।
कार्यशाला में जिले के नव नियुक्त पदाधिकारियों को सम्मानित किया गया। जिलाध्यक्ष महेश नयाल ने अध्यक्षता करते हुए कहा कि सभी पदाधिकारी निस्वार्थ भाव से कार्य कर पार्टी को उच्च शिखर तक पहुंचाने में योगदान देंगे।
कार्यशाला में ये रहे मौजूद- पूर्व जिला अध्यक्ष रवि रौतेला रमेश बहुगुणा अरविंद बिष्ट व ललित लटवाल प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य लता बोरा पूर्व दर्जा राज्य मंत्री गोविंद पिलख्वाल दुग्ध संघ अध्यक्ष गिरीश खोलिया नगर अध्यक्ष विनीत बिष्ट महामंत्री अर्जुन बिष्ट व देवेंद्र भट्ट, जिला उपाध्यक्ष देवेंद्र नयाल संदीप श्रीवास्तव नरेंद्र प्रसाद व पूनम पालीवाल जिला मंत्री अंजलि जोशी सुनील बिष्ट मनोज जोशी विशन कनवाल व कमल बिष्ट जिला कोषाध्यक्ष प्रकाश बिष्ट जिला कार्यालय मंत्री सौरभ वर्मा जिला मीडिया प्रभारी मनीष जोशी सह मीडिया प्रभारी प्रदीप नगर कोटी संयोजक सोशल मीडिया कृपाल बिष्ट सह संयोजक मदन बिष्ट जगदीश नगरकोटी मंडल अध्यक्ष संजय बिष्ट विजय वर्मा जगदीश डंगवाल वीरेंद्र सिंह बिष्ट जगमोहन सिंह भुवन सिंह वीरेंद्र चीलवाल नरेंद्र सिंह बिष्ट देवेंद्र सिंह मेहरा तस्लीम अंसारी गोविंद खोलिया नगर उपाध्यक्ष दिनेश चंद मठपाल भानु अधिकारी कुंदन सिंह बिष्ट चंदन लाल टम्टा मंडल अध्यक्ष मंगल रावत धीरज सिंह नेगी दीपक सिंह बिष्ट बलवंत कुमार दीपक कुमार सुंदर मटियानी दिनेश पांडे बालम सिंह जड़ौत सुरेश सिंह बोरा सुंदर सिंह राणा कुंदन सिंह नंदन सिंह बिष्ट कैलाश बोरा खड़क सिंह नेगी भारत भाकुनी गोपाल सिंह गैड़ा महेंद्र सिंह मेहरा हरीश प्रसाद पूरन नाथ गोस्वामी हेमचंद पांडे कृष्णा भंडारी राजा खान आदि
