Shakti Samachar Online

बधाई दीजिये- तीलू रौतेली पुरस्कार से सम्मनित हुई मीता उपाध्याय।

Almora-महिला कल्याण संस्था की ओर से संस्था की संरक्षिका मीता उपाध्याय को प्रतिष्ठित “तीलू रौतेली पुरस्कार” से सम्मानित किए जाने के उपलक्ष में एक विशेष बैठक का आयोजन किया गया। इस अवसर पर संस्था के पदाधिकारियों, सदस्यों ने उन्हें हार्दिक बधाई दी व खुशी जाहिर की एंव शुभकामनाएं दीं,और उनके योगदान की सराहना की। वक्ताओं ने कहा कि यह सम्मान केवल उनका ही नहीं, बल्कि पूरी संस्था और उन सभी महिलाओं का गौरव है, जिनके लिए वे निरंतर कार्य कर रही हैं।
मीता उपाध्याय ने अपने मार्गदर्शन से समाज की अनगिनत महिलाओं के जीवन को नई दिशा दी है। उन्होंने महिला शिक्षा, स्वरोजगार, आत्मनिर्भरता, जागरूकता और सशक्तिकरण के क्षेत्र में जो कार्य किए हैं, वे अनुकरणीय और प्रेरणादायी हैं। संस्था की अध्यक्षता रीता दुर्गापाल ने कहा उनका यह सम्मान न केवल उनके अथक मेहनत और समर्पण की पहचान है बल्कि उन सभी महिलाओं के लिए प्रेरणा स्रोत भी है जो समाज में अपनी पहचान बनाने का प्रयास कर रही है हमें गर्व है कि संस्था को ऐसी मार्गदर्शिका मिली है जिनका जीवन संघर्ष और सेवा भाव सभी के लिए एक आदर्श है।
मीटिंग के दौरान यह निर्णय भी लिया गया कि संस्था उनके कार्यों को और आगे बढ़ाने के लिए विशेष अभियान और कार्यक्रमों की श्रृंखला चलाएगी, ताकि उनकी सोच और प्रयास समाज की हर महिला तक पहुँच सकें।
संस्था की ओर से उन्हें पुनः हार्दिक बधाई दी गई और सभी सदस्यों ने उनके नेतृत्व में मिलकर महिला कल्याण की दिशा में और भी मजबूत कदम उठाने का संकल्प लिया। इस अवसर पर संस्था की उपाध्यक्ष चंद्राअग्रवाल, सचिव पुष्पा सती, सुनैना मेहरा, गीता साह,मंजू जोशी ,शांति शाह, अंजू अग्रवाल, अनुराधा अग्रवाल, ममता चौहान, आशा कर्नाटक, आशा पंत, अनीता रावत, रमाजोशी, राधिका जोशी, रेखा चौहान दीपा सतीश जोशी, दीपा जोशी, सरला बिष्ट, आदिति अग्रवाल ,मंजू रावत आदि उपस्थिति रही।

error: Content is protected !!