Shakti Samachar Online

दून पुस्तकालय एवं शोध केंद्र के बाल प्रभाग ने बच्चों को दिखाई हैरी पॉटर फ़िल्म

दून पुस्तकालय एवं शोध केंद्र ने आज सायं हैरी पॉटर और चैंबर ऑफ सीक्रेट्स फिल्म का प्रदर्शन किया। यह कार्यक्रम केंद्र के मुख्य सभागार में आयोजित हुआ।

इस कार्यक्रम में बच्चों, उनके शिक्षकों और अभिभावकों ने भाग लिया। फिल्म के प्रदर्शन के बाद बाल अनुभाग की टीम ने बच्चों को हैरी पॉटर पुस्तक श्रृंखला से परिचित कराया और उन्हें पुस्तकालय की बालकों की श्रेणी से पुस्तकें इश्यू करने के लिए प्रेरित किया। कई बच्चों ने इसके बाद पुस्तकें लीं।

हैरी पॉटर की फ़िल्में दोस्ती, साहस और अच्छाई की बुराई पर जीत की एक रोमांचक कहानी हैं, जिसमें एक अनाथ लड़का अपनी जादुई शक्तियों का उपयोग करके दुनिया को बचाता है।

बाल पुस्तकालय बच्चों के शैक्षिक उद्देश्य के अनुरूप है जो पठन-पाठन अध्ययन और सामुदायिक सहभागिता के लिए समर्पित है। यहाँ विभिन्न गतिविधियाँ आयोजित की जाती हैं, जैसे वार्ता, चर्चाएँ, प्रदर्शनियाँ, फिल्म प्रदर्शन और अन्य कार्यक्रम, जो पढ़ाई और आलोचनात्मक सोच को बढ़ावा देने के लिए हैं।

फिल्म प्रदर्शन के दौरान बाल अनुभाग पुस्तकालय प्रभारी मेघा, पंकज शर्मा, योगिता थपलियाल, गीताजंलि, रेणुका,सुंदर हिमांशु कुमार,आर्यन, विजय बहादुर, सहित बाल सदस्य, उनके माता – पिता, अभिभावक और अन्य पाठक गण उपस्थित रहे.

दून पुस्तकालय एवं शोध केंद्र,देहरादून, 9410 919938.

error: Content is protected !!