Shakti Samachar Online

बच्चों ने कहा बड़े होकर बनेंगे पुलिस

अल्मोड़ा। राष्ट्र निशान जागरूकता अभियान ;राष्ट्रीय प्रतीक जागरूकता मिशन, शीर्षक के अन्तरगत आज जानकी भण्डारी, थानाध्यक्ष महिला थाना व पुलिस टीम द्वारा स्प्रिंगडेल स्कूल अल्मोड़ा के छोटे बच्चों को भारत के राष्ट्रीय प्रतीक चिह्नों और निशानों के प्रति जागरूक किया गया। इस अवसर पर बच्चों को राष्ट्रीय ध्वज, राष्ट्रीय पशु, पक्षी, फूल, वृक्ष, प्रतीक चिन्हों एवं आदर्श वाक्य सत्यमेव जयते के बारे में रोचक और सरल भाषा में जानकारी दी गयी, और राष्ट्रीय प्रतीक चिन्हों की अहमियत समझायी गयी। साथ ही उपस्थित बच्चों से साथ संवाद कर उन्हें दोस्ताना माहौल में बाल अपराध, गुड टच.बैड टच, जैसी महत्वपूर्ण सुरक्षा जानकारियां दी गयी। बच्चों ने भी कार्यक्रम में

उत्साहपूर्वक भाग लिया और कई सवाल पूछे। पुलिस बलों की सेवा भावना देख कर बच्चों ने बताया कि वे भी पुलिस बल मे भविष्य में जायेगें व समाज की सेवा कर आम समाज की सेवा करेंगे।

इस कार्यक्रम में प्रधानाचार्य सहित विद्यालय के अध्यापक अध्यापिकाये उपस्थित रहे।

error: Content is protected !!