Shakti Samachar Online

निर्वतमान जिपं अध्यक्ष उमा सिंह बिष्ट का निधन


शोक संवेदनाओं का सिलसिला जारी
अल्मोड़ा। जिला पंचायत की निर्वतमान अध्यक्ष उमा सिंह बिष्ट का निधन हो गया है। दो माह पहले ब्रेन हेमरेज होने के बाद नोएडा के फोर्टिज अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था। मंगलवार को उन्होंने अंतिम सांस ली। उमा बिष्ट द्वाराहाट के विधायक मदन बिष्ट की पत्नी थीं। उनके निधन की जानकारी मिलने विस क्षेत्र के साथ ही समूचे जिले में शोक की लहर है। उमा बिष्ट ने सामान्य सीट पर जीत दर्ज कर जिला पंचायत अध्यक्ष पद संभाला था। अपनी लोकप्रिय छवि के चलते उन्होंने अपना कार्यकाल पूरा करने के साथ ही प्रशासक के तौर पर भी दायित्व निभाया। उनकी अंत्येष्टि बुधवार को द्वाराहाट के नौलाकोट श्मशान घाट में की जाएगी। उमा बिष्ट मायके से कोराली फरीदाबाद हरियाणा के राजनैतिक परिवार से थीं। उनके दादा स्वतंत्रता सेनानी गुरु दत्त सिंह दो बार के विधायक रहे जबकि दादी शारदा रानी तीन बार की विधायक के साथ स्वास्थ्यमंत्री रहीं। पिता ब्रहमदत्त भाटी का समाज सेवा में बड़ा नाम रहा। उन्हें डॉक्टर उपाधि के साथ ही पद्म पुरस्कार से भी नवाजा गया था। उमा बिष्ट के पिता से समाज सेवा की सीख मिली। उन्होंने दिल्ली विश्व विवि से स्नातक तथा मेरठ से पीजी किया था। दिल्ली विवि के छात्रसंघ अध्यक्ष रहे कांग्रेस नेता मदन बिष्ट से विवाह के बाद उन्होंने पति के साथ पहाड़ को अपनी कर्म भूमि बना लिया। उनके निधन से समाज को भी अपूर्णीय क्षति हुई है।

error: Content is protected !!