Shakti Samachar Online

नंदा देवी मेले का उद्घाटन 28 अगस्त को मुख्यमंत्री करेंगे

अल्मोड़ा-। नंदा देवी महोत्सव को लेकर रविवार को नंदा देवी प्रांगण में पत्रकार वार्ता आयोजित की गई। मेले की शुरुआत 27 अगस्त से मेहंदी प्रतियोगिता के साथ होगी जबकि 28 अगस्त को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी मेले का विधिवत उद्घाटन करेंगे। इस दौरान विशिष्ट अतिथि के रूप में केंद्रीय राज्य मंत्री एवं सांसद अजय टम्टा, विधायकगण और अध्यक्षता नगर निगम के मेयर अजय वर्मा की होगी।

समिति के अध्यक्ष मनोज वर्मा और सचिव मनोज सनवाल ने बताया कि इस बार मेले को भव्य और ऐतिहासिक स्वरूप देने के लिए नगर निगम, मेयर, पार्षदों, नगर व्यापार मंडल और स्थानीय संस्थाओं का विशेष सहयोग मिल रहा है। विधायक मोहन सिंह मेहरा और पूर्व दर्जा मंत्री बिट्टू कर्नाटक से भी मुलाकात कर मेले की तैयारियों पर चर्चा की गई है। अध्यक्ष मनोज वर्मा ने कहा कि मेले में मातृशक्तियों की विशेष भूमिका रहेगी। इस बार झोड़ा कार्यक्रम का आयोजन महिला समूहों के सहयोग से किया जाएगा। इसके साथ ही नगर के प्रमुख मंदिरों—मुरलीमनोहर और मल्ला महल—में कार्यक्रमों का आयोजन परंपरागत ढंग से किया जाएगा। उन्होंने बताया कि नंदा देवी प्रांगण के साथ-साथ मेले का आयोजन एडम्स गर्ल्स इंटर कॉलेज के मैदान में भी होगा। इससे अधिक संख्या में श्रद्धालु और दर्शक मेले का आनंद ले पाएंगे। स्थानीय कलाकारों और आस-पास के क्षेत्रों से आने वाले प्रतिभागियों को मंच प्रदान कर उनकी कला को प्रोत्साहन दिया जाएगा।
मुख्य संयोजक अर्जुन सिंह बिष्ट ने कहा कि नंदा देवी महोत्सव केवल एक धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि अल्मोड़ा की सांस्कृतिक पहचान और सामाजिक एकता का प्रतीक है। उन्होंने बताया कि मेले की तैयारियों में सभी वर्गों का सहयोग मिल रहा है और इस बार स्थानीय कलाकारों व महिला समूहों को विशेष मंच दिया जायेगा।
कार्यक्रम की रूपरेखा भी जारी की गई। 29 अगस्त को खाम को निमंत्रण कार्यक्रम, 30 अगस्त को खाम लाए जाएंगे और 31 अगस्त को प्राण प्रतिष्ठा का आयोजन होगा। मेले के दौरान विभिन्न सांस्कृतिक व धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे, जिनमें स्थानीय संस्कृति और परंपराओं की झलक देखने को मिलेगी। आयोजन समिति ने यह भी स्पष्ट किया कि मेले में किसी भी प्रकार का राजनीतिकरण नहीं होगा।

पत्रकार वार्ता के दौरान मेले का पोस्टर विमोचन कर आधिकारिक रूप से शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर सचिव मनोज सनवाल ने कहा कि आयोजन की तैयारियां अंतिम चरण में हैं और सभी विभागों का सहयोग मिल रहा है। नगर निगम की ओर से सफाई, पेयजल और विद्युत आपूर्ति की विशेष व्यवस्थाएं की जा रही हैं।

इस मौके पर मुख्य संयोजक मेला पार्षद अर्जुन बिष्ट, उपाध्यक्ष मुख्य सांस्कृतिक संयोजक तारा जोशी, रवि गोयल, डॉ. निर्मल जोशी, हरीश बिष्ट, पार्षद अमित साह मोनू, अमरनाथ नेगी, राजेश पालनी ,चंद्र प्रकाश वर्मा,नरेन्द्र वर्मा, महेन्द्र बिष्ट ,राजकुमार बिष्ट, दीप लाल साह, हरीश कनवाल, अजय वर्मा (व्यापार मंडल अध्यक्ष), उपाध्यक्ष दीपक जोशी ,, पार्षदगणों में अभिषेक जोशी ,संजय जोशी, इंदर मोहन सिंह भंडारी, कुलदीप मेर, आशा बिष्ट, तुलसी देवी, चंचल दुर्गापाल, गुंजन चम्याल, वैभव पांडे, दीपक कुमार, हेम तिवारी, भूपेंद्र जोशी,विजय भट्ट, मुकेश कुमार डैनी, नवीन कुमार, इंतखाब, वंदना वर्मा, ज्योति साह, राधा मटियानी, अंजू बिष्ट , मीरा मिश्रा ,नेहा टम्टा,और नवीन बिष्ट, गोविंद मेहरा, मोहन जोशी,गीता मेहरा,जगदीश नगरकोटी, जगत तिवारी, मनोज भंडारी मंटू, हनी वर्मा, दिनेश मठपाल, गणेश मेर,दया कृष्ण परगांई, आशीष बिष्ट, नमन बिष्ट, पंकज परगांई, गोपाल रावत, सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।