दुगालखोला में जन्माष्टमी महोत्सव का रंगारंग आगाज
अल्मोड़ा। मां दुर्गा मंदिर दुगालखोला में तीन दिवसीय जन्माष्टमी महोत्सव रविवार को शुरू हो गया है। मुख्य अतिथि अल्मोड़ा विधायक मनोज तिवारी ने इसका विधिवत उद्घाटन किया। मेले का आयोजन प्रगति महिला सहायता समूह के संयोजन में जनसहयोग से किया जा रहा है। मुख्य अतिथि विधायक ने कहा कि भगवान श्रीकृष्ण का जीवन धर्म नीति पराक्रम और करुणा का अद्वितीय संगम है, जो समाज को सत्य व न्याय के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के आयोजन हमारी सांस्कृतिक विरासत को कायम रखने में अहम भूमिका अदा करते हैं। इसके लिए आयोजकों की सराहना की। पहले दिन बालिकाओं ने श्रीकृष्ण लीला पर आधारित मनमोहक नृत्य प्रस्तुत कर दर्शकों का मन मोह लिया। इससे पहले आयोजन समिति की अध्यक्ष रीता दुर्गापाल व् मुख्य अतिथि सहित सभी अतिथियों का स्वागत किया। उन्होंने बताया कि महोत्सव में सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ ही प्रवचन भजन-कीर्तन के साथ प्रतिदिन समापन अवसर पर प्रसाद वितरण किया जाएगा। कार्यक्रम पेश करने वालों में तनु मनु लावनिया दीपिका माही रियांशी खुशी कीर्ती निधि सोनाक्षी स्वस्तिका दिव्यांशी अक्षय भव्या स्वर्णिम महिमा हिमांशी भावना लक्षिता कृतिका पूनम पाठक आदि शामिल रहे। संचालन संजय दुर्गापाल पुष्पा सती विधि दुर्गापाल आदि ने किया। पार्षद चंचल दुर्गापाल घनश्याम गुरूरानी संजय दुर्गापाल पुष्पा सती मंजू जोशी विमला दुर्गापाल रमा जोशी चंद्रमणि भट्ट डीके कांडपाल ईश्वरी दत्त गुरूरानी रमेश भट्ट त्रिलोक सिंह भानू दुर्गापाल कमलेश तिवारी मीनू दुर्गापाल हेमा दुर्गापाल प्रकाश खोलिया नीमा तिवारी आशा तिवारी भावना गोस्वामी जानकी कांडपाल दीपा पोखरिया रमा विष्ट रमा बिप्ट रेखा बिष्ट पुप्पा दुर्गापाल आदि मौजूद रहे।