फसल बीमा योजना से किसानों को अधिक से अधिक जोड़ा जाए।
Almora=मुख्य विकास अधिकारी रामजी शरण शर्मा द्वारा गत दिवस जनपद में संचालित प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना की समीक्षा की गयी। समीक्षा के दौरान उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि फसल बीमा योजना से किसानों को अधिक से अधिक जोड़ा जाए।फसल बीमा के प्रति किसानों में रुचि पैदा करें। उन्होंने जनपद में फसल बीमा योजना से जुड़े किसानों के बारे में जानकारी प्राप्त आवश्यक दिशा निर्देश दिए। मुख्य कृषि अधिकारी आनंद गोस्वामी ने बताया कि जनपद में खरीफ-2025-26 में मंडुवा एवं धान फसलों का बीमा कराया जा रहा है। जनपद में प्रति नाली रू0 19.33 धनराशि पर मंडुवा फसल का एवं रू0 21.86 प्रति नाली की दर से धान फसल का बीमा कराया जा रहा है। क्षति की दशा में मंडुवा फसल में प्रति नाली अधिकतम स्0 966.00 प्रति नाली एवं धान की फसल में अधिकतम रू0 1093.00 क्षति पूर्ति बीमा कम्पनी की ओर से दी जाती हैं। मुख्य विकास अधिकारी द्वारा कृषको से अपील की है कि अधिक से अधिक फसल बीमा योजना का लाभ उठाएं। नजदीकी सी0एस0सी0 सैंटर अथवा जिस बैंक में उनका खाता हो जाकर अपना फसल बीमा कराया जा सकता है। उन्होंने बताया कि अऋणी कृषको हेतु बीमा की अन्तिम तिथि 14 अगस्त 2025 एवं ऋणी कृषको हेतु बीमा की अन्तिम तिथि 31 अगस्त 2025 तक बढा दी गयी हैं। कृषको को किसी भी समस्या होने पर मुख्य कृषि अधिकारी, अल्मोड़ा कार्यालय के फोन न0-05962-230424 पर सम्पर्क किया जा सकता है। इस बैठक में मुख्य उद्यान अधिकारी, अल्मोड़ा नरेन्द्र कुमार, जिला सहायक निबंधक रोहित कुमार, लीड बैंक प्रबंधक अनिंरूद्ध साह समेत अन्य उपस्थित थें।