अल्मोड़ा, – सहायक नगर आयुक्त नगर निगम लक्ष्मण सिंह ने बताया कि निगम के मा० महापौर अजय वर्मा की अध्यक्षता में बोर्ड की बैठक आहूत की गई। उक्त बैठक में माह अप्रैल 2025 से माह जुलाई 2025 तक प्राप्त आय का विवरण सदन के समक्ष प्रस्तुत किया गया। इस बैठक में सदन द्वारा कई प्रस्ताव पारित किये गये। अवर अभियन्ता नगर निगम अल्मीडा द्वारा नगर क्षेत्रान्तर्गत विभिन्न वार्डों में निर्माण कार्य कराये जाने हेतु तैयार किये गये आगणनों को सदन द्वारा स्वीकृति प्रदान की गयी, तथा बोर्ड की वित्तीय स्थिति के अनुसार कार्य कराये जाने का निर्णय लिया गया। नगर के बन्दरों को पकड़ने के लिए एक माह के भीतर निविदा निकाले जाने हेतु सदन द्वारा निर्णय लिया गया। नगर में कार्य कर रहे मजदूरों का लाइसेंस नगर निगम द्वारा जारी किये जाने के साथ-साथ उन्हें परिचय पत्र भी जारी करने के उपरान्त ही पुलिस द्वारा नेपाली मजदूरों का सत्यापन करने का निर्णय लिया गया। शहर के अन्दर किसी भी संस्था/नागरिकों द्वारा कराये जाने वाले व्यक्तिगत महोत्सवों में सम्बन्धित संस्था द्वारा सफाई की व्यवस्था स्वयं की जायेगी। यदि नगर निगम से सफाई कर्मचारियों की मॉग किये जाने पर उसका भुगतान आयोजन करने वाले संस्था/नागरिकों द्वारा कार्य आरम्भ करने से पूर्व नगर निगम को किया जायेगा तदुपरान्त ही निगम के कार्मिकों द्वारा सफाई की व्यवस्था की जायेगी। अल्मोड़ा सीमामार्गत नगर में जिन स्थानों पर सीवर लाईन नहीं बिछाई जा सकती है उन स्थानों हेतु बड़े पाईपों के माध्यम से शीवर टैंक से सफाई करवाये जाने की व्यवस्था किये जाने पर विचार किया गया। नगर क्षेत्र में बढ़ती जनसंख्या को देखते हुए पानी की नयी योजना हेतु सदन में विचार किया गया । नगर आयुक्त द्वारा सदन को अवगत कराया गया कि नगर निगम की वित्तीय स्थिति ठीक नहीं होने के कारण तथा शासन से धनराशि अवमुक्त न हो पाने के कारण नगर के निर्माण कार्यों को करवाने में परेशानी हो रही है। अल्मोड़ा नगर में पर्यटन को बढ़ावा देने हेतु दर्शनीय स्थलों में रोपवे लगवाये जाने पर विचार किया गया।
उन्होंने बताया कि निगम अपशिष्ट निस्तारण स्थल बल्ढौटी में अपशिष्ट छटनी आदि कार्यों के लिए कार्य कर रही संस्था जीरोवेस्ट को प्रभारी कार्य करने के कारण पूर्व में कार्य न करने के कारण पूर्व में कार्य रोके जाने के निर्देश दिये गये थे। लीगेसी वेस्ट निस्तारण हेतु निविदा होने तक अपशिष्ट निस्तारण स्थल में अपशिष्ट की छटाई कार्यों हेतु 10 पर्यावरण मित्रों को दिनाक 01 जुलाई 2025 से 31 अक्टूबर 2025 तक आउटसोर्स सेवा प्रदाता के माध्यम से नियत शासनादेशानुसार नियत मानदेय रु० 500/- में रखे जाने हेतु सदन द्वारा स्वीकृति प्रदान की गयी। नगर निगम कार्यालय हेतु नयी फोटो स्टेट मशीन कय किये जाने हेतु सदन द्वारा स्वीकृति प्रदान की गयी। सदन द्वारा सर्व सम्मति से नगर निगम अल्मोड़ा में कार्यों के सफल संचालन हेतु नगर आयुक्त सहायक नगर आयुक्त लेखाधिकारी की शासन से नियुक्त किये जाने का प्रस्ताव पारित किया गया। इस बैठक में नगर आयुक्त रामजी शरण शर्मा सहित समस्त नगर निगम पार्षद उपस्थित रहे।