स्वतन्त्रता सेनानी स्वर्गीय रामसिंह धोनी की 133 वी जयन्ती रामसिंह धौनी पार्क सिकुड़ा बैन्ड मे बड़ी धूमधाम से मनाई गई
अल्मोड़ा- 24फरवरी स्वतन्त्रता सेनानी स्वर्गीय रामसिंह धोनी की 133 वी जयन्ती आज स्वर्गीय रामसिंह धौनी पार्क सिकुड़ा बैन्ड मे बड़ी धूमधाम से मनाई गई। कार्यक्रम की अघ्यक्षता दयाकृष्ण काण्ड़पाल तथा संचालन ट्रष्ट के महासचिव भूपेन्द्र नेगी ने किया ।इस अवसर पर पूर्व विधानसभा अध्यक्ष रघुनाथ सिंह चौहान , स्वतन्त्रत्रा संग्राम सेनानी आश्रित संगठन के प्रदेश अध्यक्ष कमलेश पाण्ड़े वरिष्ट वैज्ञानिक हेमन्त पाण्डेय. सभासद दीपक कुमार व सभासद अनुप भारती आदि ने दीप प्रज्वलन व माल्यार्पण किया स्व धौनी को श्रद्धासुमन भेंट किये ।
सभा का संचालन करते हुवे ट्रष्ट्र के महासचिव भूपेन्द्र नेगी ने कहा कि 1972 के पहले जो स्वतन्त्रता सेनानी शहीद हो गये ,उनके नाम स्वतन्त्रता सेनानी की सुचि मे शामिल नही है उन्होने कहा कि उन स्वतन्त्रता सेनानियो का नाम भी स्वतन्त्रता सेनानीनियों की लिस्ट मे,शामिल किया जाय । स्वतन्त्रता सेनानी आश्रित संगठन के,अध्यक्ष कमलेश पाण्ड़े ने,मांग का समर्थन किया ।

सभा को सम्बोधित करते हुवे विशिष्टअतिथि पूर्व विधानसभा उपाध्यक्ष रघुनाथ सिंह चौहान ने स्व धौनी को श्रद्धान्जली देते हुवे कहा कि धौनीने,अपने अल्प जीवन काल मे देश की आजादी के लिये जो योगदान दिये वहअद्वितीय है ।
मुख्य अतिथि अल्मोड़ा विधायक मनोज तिवारी ने कहा कि स्व रामसिंह धौनी का जीवन हम सब के लिये अनुकरणीय है , ।उन्होंने ही सबसे पहले जय हिन्द का नारा दिया ,वे शक्तिअखबार के संम्पादक भी रहे मनोज तिवारी ने राम सिंह धौनी पार्क के शौन्दयीकरण के लिये अपनी विधायक निधि से दो लाख रुपये देने की घोषणा की , उन्होंने कहा कि अल्मोड़ा लमगड़ा मोटर मार्ग का नामकरण धौनी जी के नाम पर रखने हेतु प्रस्ताव सरकार को देंगे । कार्यक्रम में मानस पब्लिक स्कूल व सरस्वती शिशु मन्दिर के बच्चो ने सास्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत प्रस्तुत किये ,इस अवसर पर नगर निगम के पार्सद अनुप भारती , पार्सद दीपक कुमार जिला पंचायत सदस्य प्रेम लटवाल , , राजेन्द्र सिंह बिष्ट कमल कुमार बिष्ट , एस डी तिवारी ,हयात सिह डा हेमन्त पाण्डेय गोपाल सिह नयाल डा एस एस पथनी,, शिशु मन्दिर जीवनधाम की प्रधानाचार्या पूनम जोशी , मानस पब्लिक स्कूल के निदेशक कमल पाण्ड़े , रूप सिंह जसौद सिंह बिष्ट ,के साथ ही राम सिह धौनी ट्रष्ट के अध्यक्ष.दयाकष्ण काण्डपाल महासचिव भूपेन्द्र नेगी, हरिता नेगी , बीना गैड़ा पंकट टम्टा सुनिता विष्ट , अरविन्द बिष्ट.आदि मौजूद रहे ।